फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: होर्डिंग की भरमार, आचार संहिता लागू होते ही हटाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सातों नगर निकायों में अवैध तरीके से लगे होर्डिंग और पोस्टर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं, जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। सभी निकायों को लोस चुनाव की आचार संहिता लगने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, घोसिया, खमरिया, सुरियावां, नई बाजार है। नगरों में मुख्य तिराहे-चौराहे संग सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग-पोस्टर, बैनर लगाने पर रोक है, लेकिन ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, शीतल पाल तिराहा, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप, राजा पार्क, भदोही के रजपुरा, नेशनल तिराहा समेत अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को संकेतक भी नहीं दिखते। यही नहीं अवैध होर्डिंग हादसों का भी सबब बन सकते हैं। हैरत की बात है कि नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारी सब कुछ जातने हुए अनजान बने हुए हैं। अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक करना मुनासिब नहीं समझते हैं। गलत तरीके से सड़क पर बैनर, पोस्टर अथवा होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। वहीं नगर पालिका के अफसरों का कहना है कि होर्डिंग लगाने वालों का नाम, पता न होने के कारण जुर्माना नहीं वसूल पा रहे हैं, जबकि हर होर्डिंग-बैनर में साफ तौर पर निवेदकों के नाम दर्ज रहते हैं। राजनीतिक रसूखदारों की वजह से भी नगर पालिका प्रशासन का जुर्माना वसूलने में पसीना छूट जाता है। निकाय के अफसरों का कहना है कि चुनाव की आचार संहिता लगने पर सभी को हटाया जाएगा। आंकड़ो पर गौर करें तो सातों निकायों में करीब 1800-2000 वैनर पोस्टर लगाए गए है। होर्डिंग, विज्ञापन को लेकर निकाय प्रशासन में कोई ठोस नियम नहीं है। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने कहा कि होर्डिंग आदि को लेकर कोई नियम नहीं है। जिसके कारण निकाय असहाय हो जाते हैं। आचार संहिता लगने पर सभी को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें