दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों की एजेंडा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य की रूपरेखा तय की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाली, इंटरलॉकिंग, सोलर वाटर पंप, हाई मास्ट लाइट समेत कुल एक करोड़ 80 लाख का बजट पास किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने कहां की स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे आयुष्मान कार्ड योजना जो 70 वर्ष के ऊपर के लोग हैं उनमें से 95 फीसदी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। शेष पांच फीसदी ऐसे लोग बचे हैं जो यहां निवास नहीं करते। उन्होंने आग्रह किया कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहयोग कर ऐसे लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाएं। पूर्ति निरीक्षक संगीता यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कुल 37 सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित है। उनको वन स्टेप डोर डिलीवरी का प्रावधान किया गया है। जिनका कार्ड नहीं बना है। अगर वह पात्र है और छूट गए हैं तो अपना आवेदन कर राशन कार्ड में नाम जुड़वा सकते। ग्राम प्रधान रामलाल यादव ने कहा कि स्कूलों का कायाकल्प करने में ग्राम प्रधान कोई कसर नहीं छोड़ते हैं लेकिन प्रशस्ति पत्र देना होता है तो प्रधानाध्यापक को दिया जाता है। शिक्षा विभाग से आए संतोष सिंह ने कहा कि कि जो प्रधान स्कूलों में अच्छा कार्य कर रहे हैं या किए है। उनको अवश्य सम्मानित किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान बेग ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील करते हुए कि कहा कि गांव में सड़कें तो बन गई है। जल निकासी की समस्या को लेकर कहा कि वह लोग ग्राम प्रधान से संपर्क कर जल निकासी की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव भेजे साथ ही साथ ऐसे सड़कों का प्रस्ताव भेजे जो एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ती हो। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्री राम यादव, राजेंद्र प्रताप, शैलेंद्र कुमार बिंद, राकेश बिंद, दिनेश यादव, शीतला प्रसाद , हर्षवर्धन बिंद, राजन कुमार, पूजा मौर्य, राजेश कुमार, धर्मराज, नईमुल्ला, नंदलाल मिश्रा, माहेश्वरी शुक्ला, सूबेदार चौहान, सत्येंद्र दुबे आदि रहे।