फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नीट में सफल अभिषेक का किया सम्मान

विज्ञापन
नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभिषेक यादव को सम्मानित करते पूर्व प्रधान और समाजसेवी उ - फोटो : 1
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा क्षेत्र के ग्राम डूमाडांड भीटकुना निवासी अभिषेक यादव के नीट में सफल होने पर क्षेत्र में खुशी है। समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान उमेश पांडेय सहित ग्रामीण उनके घर पहुंचे और सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक के पिता डाॅ. राजाराम यादव को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उमेश पांडेय ने अभिषेक की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की ऐसी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे होनहार छात्र क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में ब्यास पांडेय, अर्जुन गुप्ता, राधेश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, सुभाष यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और अभिषेक को बधाई दी। अभिषेक की इस सफलता से पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें