सिकंदरपुर कस्बा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतला के लिए छीना-झ
- फोटो : 1
सिकंदरपुर (बलिया)। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में बुधवार को छात्रों और युवाओं ने सिकंदरपुर में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद छात्र नगर मोड़ से जुलूस की शक्ल में बस स्टैंड चौराहे की ओर बढ़े। वहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने की तैयारी थी। बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में दीपक गुप्ता, अश्वनी कुमार वर्मा, अजीत पासवान, मुलायम यादव, सक्षम त्रिपाठी, दीपक यादव, प्रिंस सहित अन्य छात्र-युवा मौजूद रहे।