मशहूर भोजपुरी गायक मोहन राठौड़, सुरेश शुक्ल व राधा मौर्य आदि गायकों की टीम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अभिषेक पाण्डेय ने अपना ये सम्मान अपने ज्ञानपुर और भदोही की जनता को समर्पित किया है और अभिषेक ने कहा कि ज्ञानपुर और भदोही की जनता के बीच काम करने में एक सुखद अनुभव होता है और ये सम्मान उस जनता को समर्पित किया है ।
गौरतलब है कि अब तक उन्हें नवभारत यंग इंडिया पिलर्स सम्मान, पीवीएस यंग जर्नलिस्ट सम्मान, नेटवर्क 18 कोरोना योद्धा सम्मान, पाथ ब्रेकर्स 2020 सम्मान, 2008 टेरर अटैक के दौरान सेंसिबल जर्नलिज्म सम्मान, जैसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं।