फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के शेर की अमेरिका की धरती पर दहाड़, डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइट में बॉलीवुड वॉयस की टीम को किया चित 

Wed, 27 Jan 2021 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
बांयी तरफ खड़ा रिंकू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जब समूचा देश आजादी के रणबांकुरों को नमन कर रहा था, उस समय सात समंदर पार अमेरिका में भदोही का लाल हिंदुस्तान की माटी की खुशबू पूरी दुनिया में बिखेर रहा था। मूल रूप से भदोही जिले के होलपुर गांव निवासी रिंकू सिंह राजपूत की टीम ने डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के फाइनल मुकाबले में विपक्षी पहलवानों को धूल चटा दी।

विज्ञापन


रिंकू, ड्रीयू माइकेल टायर और सौरव गुर्जर की टीम इंडस शेर ने जिंदर महल, सुनील सिंह और समीर सिंह की टीम बॉलीवुड वॉयस को हरा दिया। जीत से गदगद होलपुर गांव के लोगों ने यहां जश्न मनाया। लोग डीजे की धुन पर नाचते नजर आए।

रिंकू सिंह के बड़े भाई रत्नेश सिंह, जो बीएसएफ में हैं, उनकी मौजूदगी में गांव के अनूप सिंह (अन्नू), अंकुर सिंह और सिपाहीलाल निषाद, मनीष सिंह दीपक सिंह आदि ने रिंकू के पिता ब्रह्मदीन सिंह राजपूत को माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर खूब डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला
रिंकू चार भाइयों में सबसे छोटे हैं, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई की तैयारी विदेश से ही कर रहे थे। घरवालों ने कहा कि रिंकू आगे भी मुकाबलों में देश और गांव का नाम रोशन करते रहेंगे।

इससे पहले रिंकू सिंह राजपूत की टीम ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के तीन मैच खेले। तीनों में जीत मिली। रिंकू के भाई राजन सिंह के मुताबिक, वह 2008 से विदेश में हैं। उन्होंने अमेरिका के पैरट्स क्लब की तरफ से बेसबॉल के खिलाड़ी के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी। तीन साल पूर्व उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ रुख किया और सफल खिलाड़ी बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें