नए पुलिस कप्तान के रूप में अब अभिमन्यु मांगलिक होंगे। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी को लेकर जिला उम्मीदजदा है और लोग कहते नजर आ रहे हैं कि कानून व्यवस्था को नई तस्वीर मिलेगी।
भदोही की पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया है। उनकी जगह सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक जिले के नए एसपी बनाए गए हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इन्होंने कॉमर्स से बी कॉम करने के साथ सीए की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
ये 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर बनाया गया हैं। इन दिनों औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार हमलवार थे। गैंगस्टर के आरोपी नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी होने के बाद से ही वे पुलिस के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे।