फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सोच और नई राह दिखाते थे अब्दुल कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। प्रवक्ताओं ने उनके विचारों को साझा करते हुए आत्मसात पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुरलीधर गौतम ने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे। विज्ञान के क्षेत्र में उन्होंने जो किया वह भूलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. यशवीर सिंह ने भी डॉ. कलाम के बारे में अपनी बात रखी। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने छात्रों को कड़ी मेहनत के साथ ही नवीनतम सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि डॉ. कलाम के जीवन एवं आदर्शों से हमे सीखने की जरूरत है। इस दौरान निबंध लेखन, पोस्टर और वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर डॉ. अभिमन्यु यादव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, श्री प्रकाश मिश्र, रणजीत सिंह, सर्वेशानंद, मधु तिवारी आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में हेडमास्टर अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम की जयंती मनी। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार और विजय शंकर तिवारी ने डॉ. कलाम और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विज्ञान क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई। सहायक अध्यापक इंद्रेश कुमार, देवेश,ज्योति कुमारी आदि उपस्थित रहीं। डॉ. भीमराव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया हरदोपट्टी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राज बहादुर पाल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कमलेश यादव, राजू पाल, चंद्रेखा पाल आदि रहीं। रामलखन पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डॉ. कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गुलाब चंद्र पाल, लाल बहादुर पाल, नीरज, नागेश आदि मौजूद रहे।
युवा कवि को मिला सम्मान
ज्ञानपुर। औराई के महथुआ गांव के युवा साहित्यकार शिवानंद चौबे को पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर मंगलवार को मुंबई के पवई में सम्मानित किया गया। साहित्यिक संस्था पवई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साहित्यिक कर्नल की उपाधि दी गई। सम्मान मिलने पर विभव मिश्र, आलोक त्रिपाठी, कुलदीप कुमार पांडेय, बालकृष्ण त्रिपाठी, देवेंद्र दुबे, यश यादव, आदिल, शान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें