फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक वार में पेट फाड़ा, दूसरे में चेहरा काटा...अंतड़ियां निकलीं बाहर, जादू-टोने का शक; वृद्ध की निर्मम हत्या

Wed, 01 Apr 2026 09:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: जिले में बुजुर्ग की निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर चौरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी ने चाकू से कई वार किए थे।
विज्ञापन
बच्चन राम की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा पाल चौराहा के पास बुधवार शाम एक वृद्ध की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलवार एक के बाद एक चार से पांच वार कर मौके पर ही वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे डाड़-फूंक कारण बताया जा रहा है। बुजुर्ग झाड़-फूंक का काम करता था। आरोपी को शक था कि उसके टोने-टोटके कारण वह और उसका परिवार परेशान है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बच्चन राम (70) झाड़-फूंक का काम करता था। उसके गांव का ही श्रवण कुमार (28) अक्सर उसके साथ रहता था। दोनों हर दिन बरदहा पाल चौराहे पर आकर चाय की दुकान पर बैठते थे। हर दिन की तरह बुधवार की शाम भी दोनों बरदहा पाल चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। 

परिजनों में मचा कोहराम

चाय विक्रेता बाबा के अनुसार, वह दोनों गुमटी के पीछे बैठते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बीच श्रवण कुमार चाकू निकालकर एक के बाद एक बच्चन राम के ऊपर वार करने लगा। जब तक लोग समझ पाते तब तक पेट व चेहरे पर लगातार वार करता रहा। जिससे बच्चन राम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

इस बीच बचाव में आए अशोक मिश्रा निवासी बरदहा भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्चन राम को भदोही के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सीओ राजीव सिंह समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसके गांव से ही पकड़ लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हत्या के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
मृतक के टोने-टोटके के कारण परेशान रहने का था आरोपी का शव
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि प्रथम दृष्टया झाड़-फूंक में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी को शक था कि बच्चन राम के टोना टोटका के कारण वह और उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं। हालांकि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतक के शरीर पर कितने वार किए गए थे। यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें