मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रभारी बीएसए विकास चौधरी की मौजूदगी में आदर्श कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर की पांचवी कक्षा की छात्रा आराध्या पाठक एक दिन के लिए बीएसए बनीं।
आराध्या ने बीएसए के रूप में कार्यालय के जिला समन्वयक और कर्मचारियों से बात की। बीएसए ने आराध्या को विभागीय कार्याें को समझाया। इसी तरह जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज की छठवीं की छात्रा शना बानो एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज बनीं। शना ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं में सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और नारी सशक्तीकरण की भावना प्रबल होती है।