फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गैस सिलिंडर की किल्लत पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि पर प्रदर्शन करते आप पार्टी के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर देश भर में चल रही सिलिंडर की किल्लत पर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलिंडर की भारी किल्लत के चलते लोग एक बार फिर लाइन में लगने को मजबूर हो गए हैं। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में 60 और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 20 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दी है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है।
वहीं आप नेता पंकज कुमार एडवोकेट कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। पत्रक में सिलिंडर की किल्लत को समाप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना पर का काम करने और सिलिंडर के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र नाथ पाल, सुरेश यादव, कमलेश गौतम, सोहन गौतम, राजधर बिंद, बीरेंद्र गौड़, संदीप यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें