फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आयुष्मान के लिए कल से ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र गरीब व्यक्तियों को इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए लगभग एक माह पूर्व कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से फील्ड लेवल कर्मी (पंचायत सहायक) को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

अभियान को लेकर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की तरफ से वीसी कर पंचायत राज विभाग को निर्देशित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को अपने-अपने ब्लाक में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाने के लिए पत्र जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया सोमवार से पंचायत सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायत में विशेष अभियान अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा इसमें संबंधित ग्राम प्रधान, कोटेदार, समूह सखी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम. आदि सहयोग करेंगे। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत से अपने-अपने ब्लाक क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट संकलित कर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें