भदोही में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने मांग की कि सरकार की पचास से कम बच्चों वाले स्कूल को बंद करने की योजना है। जिसका विरोध कर रहे हैं। इस योजना पर विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।
ज्ञानपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि 50 से कम बच्चे वाले 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना है। स्कूलों को बंद करने का आदेश न केवल सरकार की नीतियों को संदिग्ध बनाता है बल्कि यह सीधे तौर पर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि हर जनपद के हर ब्लॉक में ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए, जो सरकारी विद्यालयों के पास स्थित हैं और अवैध रूप से संचालित है।