आभा कार्ड के फायदे
- पुराने रिपोर्ट और निदान, कौन-कौन सी दवाई डॉक्टर खाने की सलाह दिए हैं। एक क्लिक के साथ एक्सेस कर सकते हैं।
- मेडिकल रिकॉर्ड को अस्पतालों, क्लीनिकों, डॉक्टरों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं।
- आभा कार्ड आयुष उपचार में भी मान्य है। उपचार में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी भी शामिल हैं।
इस तरह बनाएं आभा कार्ड
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की वेबसाइट पर जाएं।
- क्रिएट आभा नंबर पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिए आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- वेरीफिकेशन के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
- 14 अंकों का डिजिटल हेल्थ कार्ड जनरेट किया जाएगा।
ओपीडी से पहले मरीजों का आभा कार्ड बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है। निजी अस्पताल संचालक के प्रबंधन को भी आभा कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसकी हर दिन मॉनीटरिंग की जाएगी।
डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।