जिले में साइबर ठगी के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सुरियावां कोतवाली के साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ठगी के शिकार हुए युवक के खाते में 66400 रुपये वापस कराए।
कोतवाली के भिखमापुर निवासी शुभम मौर्या ने बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें आईफोन जीतने का लालच देकर 80,001 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क को दी। शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से युवक के बैंक खाते को होल्ड कराने के साथ-साथ जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था। उसे होल्ड कराया।
जिसके बाद उसके खाते में 66400 रुपये वापस कराए। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज की जाएगी। उतना ही धनराशि वापस होने के चांस रहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के किसी प्रकार के बहकावे में आने बचने की अपील की। संवाद