फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : मंडियों में 70 हजार तक बिक गए बकरे, राजस्थानी बकरों की मांग रही ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा (बकरीद) पर बृहस्पतिवार से कुर्बानी शुरू होगी। बुधवार को जिले की बकरा मंडियों में रौनक रही। घोसिया की बकरा मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। मंडियों में सबसे ज्यादा मांग राजस्थानी नस्ल के बकरों और भेड़ों की रही।
विज्ञापन

व्यापारी नजाकत अली ने बताया कि इस बार बकरा मंडी में पिछले साल की तुलना में काफी महंगे बकरे आए हैं। इस बार राजस्थानी बकरों की मांग सबसे अधिक रही। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी की और महंगाई के बावजूद बाजार में उत्साह देखने को मिला। बताया कि बकरों की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। छोटे बकरे भी ऊंचे दामों पर बिके हैं। वहीं बड़े और आकर्षक बकरों की कीमत 50 हजार से लेकर 70 हजार तक पहुंच गई। मंडी में सबसे महंगा बकरा 70 हजार का बिका। वहीं अच्छी नस्ल की भेड़ें भी 50 हजार तक बिक गईं। मंडी में आसपास के कई जनपदों और गांवों से व्यापारी अपने जानवर लेकर पहुंचे थे।

6.30 बजे होगी पहली जमात : नईबाजार। नगर के एकमात्र ईदगाह में 28 मई को होने वाली बकरीद की नमाज का समय तय कर दिया गया है। पहली जमात सुबह 6.30 बजे हाफिज आफताब अंसारी पढ़ाएंगे जबकि दूसरी जमात सुबह 7.00 बजे हाफिज रियाज की इमामत में पढ़ी जाएगी। हाफिज आफताब अंसारी ने लोगों से अपील की है कि समय से ईदगाह पहुंचें और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। यदि पहली जमात में जगह न मिले तो दूसरी जमात में नमाज पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें