फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को निकालने के चक्कर में कुएं में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के अभयनपुर ग्राम में बुधवार को सुबह कुएं में गिरे कुत्ते को निकालने के चक्कर में युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि कपिलदेव यादव (41) रस्सी के सहारे कुएं में उतर रहे थे रस्सी टूट जाने से हादसा हो गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के जगमोहन यादव के चार बेटों में कपिलदेव सबसे बड़े थे जो हरियाणा में रेलवे में ठेकेदारी का काम करते थे। परिवार वालों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही वे घर लौटे थे। बुधवार को सुबह 10 बजे गांव के पुराने कुएं में एक कुत्ता गिर गया था। उसकी आवाज सुनकर वे परेशान हो गए थे। उन्होंने खुद कुएं में उतर कर कुत्ते को निकालने का मन बनाया था। कुछ लोगों ने बताया कि एक रस्सी के सहारे वे नीचे उतर रहे थे तभी अचानक रस्सी टूट जाने से वे नीचे गिर पड़े। लोगों ने बताया कि कुएं में पानी कम था इसलिए जहरीली गैस बनती थी जिसके शिकार कपिल हो गए और अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें