सुरियावां। थानाक्षेत्र के दीनदयालनगर-कौवापुर में बृहस्पतिवार को साइकिल धोते समय तालाब में डूबकर राजकुमार गौतम गुड्डू (25) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीनदयाल नगर-कौवापुर निवासी राजकुमार ऐतिहासिक तालाब जोधराज सिंह की सीढ़ियों पर साइकिल खड़ा कर धो रहा था। उसी समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर पहुंचे और लोगों ने उसे किसी तरह तालाब से निकालकर निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था और दो बच्चों का पिता भी है। मौत पर पत्नी बंदना देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।