फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक आयुष पांडेय। फाइल फोटो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से आयुष (20) निवासी सिंहपुर की मौत हो गई। आयुष माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। योगेश पांडेय के परिवार में 19 जून को शादी थी। घर और गांव के लोग वाराणसी के कपसेठी में बरात में गए थे। शनिवार की सुबह अधिकतर लोग बरात से चले आए। सुबह करीब सात बजे आयुष पांडेय सब्जी लेने के लिए ज्ञानपुर मंडी के लिए निकला।
विज्ञापन

अभी घर से कुछ दूर ही आया था कि ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर गिरधरपुर रामनगरा के पास गोपीगंज की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शादी के अगले दिन घटना से मातम पसर गया। आयुष की तीन बहने हैं। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रोकर बुरा हाल है। मां बेबी पांडेय रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। घटना के बाद चालक भाग गया। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें