क्षेत्र के कटका गांव निवासी करन (20) की सोमवार की रात कटका रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के समय वह हेडफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इससे आ रही ट्रेन का अंदाजा उसे नहीं हो सका। ट्रेन की टक्कर से उसने मौके पर ही उसकी माैत हो गई। परिजनों के मुताबिक, कटका निवासी पंधारी मजदूरी करता था।
से दो बेटे और एक बेटी है। सोमवार की शाम वह घर से खानाकर टहलने के लिए निकला था। इस दौरान वह कान में हेडफोन लगाया हुआ था। कटका रेलवे क्रासिंग के पास वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रेन की आवाज को वह नहीं सुन कर सका और उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गैस सिलिंडर फटने से दुकानदार झुलसा : दुर्गागंज। क्षेत्र केभानीपुर त्रिमुहानी स्थित चाय की दुकान पर मंगलवार को एलपीजी गैस सिलिंडर फट गया। इससे दुकान पर बैठे सुबाष चंद्र शुक्ला (38) झुलस गए।
सुभाष चन्द्र शुक्ला भानीपुर तिराहे पर चाय-पान की दुकान चलाते हैं। चाय बनाने के लिए उन्होंने एलपीजी सिलिंडर रखा हुआ था। स्थानीय लोग उन्हें भानीपुर सीएचसी ले गए।