बकरीद की नमाज का समय तय कर दिया गया है। बकरीद की पहली नमाज 28 मई को ईदगाह में सुबह 6:30 बजे हाफिज हारून रशीद और दूसरी नमाज सुबह सात बजे हाफिज मुमताज की इमामत में होगी। विशेष परिस्थिति के लिए कार्यवाहक इमाम हाफिज जमील अहमद को बनाया गया है। यह जानकारी अंजुमान इसलाहुल मुस्लिमिन कमेटी के अध्यक्ष सेराज अहमद ने दी। 6.30 बजे होगी पहली जमात :
नईबाजार। नगर के एकमात्र ईदगाह में 28 मई को होने वाले बकरीद की नमाज का समय तय कर दिया गया है। पहली जमात सुबह 6.30 बजे हाफिज आफताब अंसारी पढ़ाएंगे जबकि दूसरी जमात सुबह 7.00 बजे हाफिज रियाज की इमामत में पढ़ी जाएगी। हाफिज आफताब अंसारी ने लोगों से अपील की है कि समय से ईदगाह पहुंचें और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। यदि पहली जमाअत में जगह ना मिले तो दूसरी जमाअत में नमाज पढ़ें।