फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार सीएचसी पर लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रसूताओं को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 14 से 15 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाला चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। मशीन लगने से प्रसूताओं को सबसे अधिक लाभ होगा। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उन्हें निजी सेंटरों पर जाना होता है। सुरियावां, औराई, भदोही व गोपीगंज सीएचसी पर मशीन लगेगी। जिले में करीब 20 लाख की आबादी पर तीन बड़े अस्पताल व छह सीएचसी और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अब तक जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के अलावा गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है। जिसमें जिला अस्पताल व भदोही एमबीएस में प्रतिदिन और गोपीगंज सीएचसी में सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड किया जाता है। जिसमें प्रसूताओं के अलावा पेट संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

छह सीएचसी पर हर माह औसतन 250 से 300 प्रसूताएं पहुंचती हैं। ऐसे में गोपीगंज को छोड़कर अन्य सेंटर की प्रसूताएं निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच कराती हैं। निजी सेंटर पर उन्हें 700 से 800 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग अधिक प्रसव वाले सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की तैयारी कर रहा है।
गोपीगंज सीएचसी पर लगी मशीन हटेगी
विभाग की ओर से सुरियावां, औराई, भदोही व गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाएगा। गोपीगंज सीएचसी पर लगी मशीन पुरानी हो चुकी है। ऐसे में वहां अब नई मशीन लगेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रसूताओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।
विज्ञापन


शासन से नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की थी। जिसकी स्वीकृति मिली है, लेकिन अभी मशीन उपलब्ध नहीं हुई है। मशीन मिलने के बाद भदोही, औराई, सुरियावां और गोपीगंज सीएचसी पर लगाकर इंस्टाॅल कराया जाएगा। प्रसूताओं को इससे सबसे अधिक लाभ मिलेगा। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें