फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम और ओएचई लाइन टूटी, ढाई घंटे ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
कौलापुर रेलवे क्रासिंग पर टूटे ओएचई लाइन को सही करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कौलापुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के कौलापुर-सेमराध मार्ग पर शनिवार को दोपहर 1.56 बजे ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटकर 25 हजार हाईटेंशन ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन से टकरा गया। इससे तार टूटकर गिरने से ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रुक गया। पवन एक्सप्रेस, डेमू समेत और मालगाड़ी प्रभावित गई। विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया। शाम करीब साढ़े चार बजे तार सही होने पर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

वाराणसी- प्रयागराज सिक्सलेन से शनिवार को दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर ट्रक प्लास्टिक का दाना लेकर डीघ के इब्राहिमपुर जा रहा था। सेमराध-कौलापुर मार्ग पर कौलापुर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 42-एसी के पास पहुंचा। क्राॅसिंग पर तैनात गेट मैन गेट उठा रहा था। बूम पूरी तरह उठा नही था इस दौरान घुसे ट्रक के झटके से बूम हाईटेंशन तार पर जा गिरा, जिससे 25 हजार केवी हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया।
तार टूटने से रामबाग रेल रूट पर ट्रेन का परिचालन ठप हो गया। मामले की खबर मिलने पर रेलवे के आला अफसरों में खलबली मच गई। रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल आरके उपाध्याय और माधोसिंह से ओएचई निरीक्षण यान लेकर पहुचे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद तार को जोड़ा। जिससे करीब ढाई घंटे बाद साढ़े चार बजे से ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन

डेमू सवारी गाड़ी को जंगीगंज और पवन एक्सप्रेस को हंडिया रोका
आरपीएफ रामबाग के प्रभारी निरीक्षक डीके यादव ने बताया कि ट्रक की टक्कर से गेट का बूम तार पर गिर गया था। तार जोड़कर कासन के सहारे परिचालन शुरू करा दिया गया है। डेमू सवारी गाड़ी को जंगीगंज और पवन एक्सप्रेस को हंडिया स्टेशन पर रोका गया। दोपहर में ट्रेनों की संख्या कम होने से अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। तार सही होने पर ट्रेनों को गंतव्य को रवाना किया गया। बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें