फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुकान में तोड़फोड़ में 13 नामजद, 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के पुलिस चौकी के पास स्थित साइकिल की दुकान में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। किरायेदारी के विवाद को लेकर शुक्रवार को कुछ लोगों ने दुकान का शटर तोड़ दिया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। गोपीगंज के जीटी रोड निवासी माधुरी देवी ने तहरीर में बताया कि चौकी गोपीगंज के सामने उनकी साइकिल की दुकान है। दुकान की किरायेदारी को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि पांच जून की शाम करीब चार बजे अख्तर, सिंपी, अरशद, आजाद, पैगाम, सहजाद, हामिद, दिलदार, आलम, रईश, रोशन, अनवरी बेगम सहित 50-60 महिला-पुरुष उनकी बंद पड़ी दुकान पर पहुंचे और शटर का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने दुकान में रखी सैकड़ों साइकिलें, साइकिल पार्ट्स, काउंटर और व्यावसायिक दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाते हुए सड़क पर फेंक दिया। साथ ही काउंटर में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद भी उठा ले गए। आरोप है कि इस दौरान 20 लाख के सामान का नुकसान किया गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले में 13 नामजद और 50 से 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें