फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी और गलती रहित जनगणना जरूरी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम शुभांगी शुक्ला एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्व-गणना एवं जनसंख्या गणना कार्य की तैयारियों की प्रगति जानी गई। अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि पारदर्शी और गलती रहित जनगणना जरूरी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण तहत स्व-गणना का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर तक, जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक होगा। पुनरीक्षण कार्य पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक निर्धारित है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करते हुए जनगणना कार्य को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है। इसके सफल संचालन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को निर्धारित अवधि में स्व-गणना के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। सीडीओ ने जनजागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जानी चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विभिन्न विभागों के प्रचार माध्यमों और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क गतिविधियों का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जनगणना संबंधी जानकारी पहुंचाने पर बल दिया। जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों के प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधनों, विभागीय समन्वय एवं अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें