गोपीगंज। नगर क्षेत्र के चुड़िहारी मोहाल में सोमवार को दोपहर अबूझ हाल में इश्तिशाम (14) पुत्री फिरोज अली बाबा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चर्चा थी कि सुबह परिजनों ने किशोरी को किसी बात के कारण डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे नाराज होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जबकि किशोरी की मौत के परिजन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने मृत होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन सुपुर्देखाक करने की तैयारी में जुट गए। मृतक किशोरी के मामा खमरिया निवासी बबलू, सोनू की सूचना पर कोतवाली पुलिस चुड़िहारी मोहाल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।