फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रैक दुरुस्त, काशन के सहारे मालगाड़ी गुजरी

Thu, 24 Dec 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 आगामी तीन दिनों तक ट्रेनों को काशन के सहारे ही आगे बढ़ाया जाएगा। एक और दो नंबर की ट्रैक को बृहस्पतिवार तक सही किया जाएगा।
विज्ञापन



झारखंड के पतरासू से पंजाब के कालानौर जा रही मालगाड़ी अप केएनजेड सोमवार को दोपहर में मोढ़ स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इससे वाराणसी प्रतापगढ़ रेल रूट पूरी तरह बाधित हो गया था।

दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के रेलवे अधिकारियों समेत भारी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने दो दिनों तक युद्ध स्तर पर काम करने के बाद बुधवार शाम तक तीन लाइनों में तीन नंबर की लाइन को सही कर दिया।
विज्ञापन


 पांच बजकर 30 मिनट पर विभायीय इंजीनियरों की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद छह बजकर 30 मिनट पर मालगाड़ी चलाकर ट्रायल किया गया।

होम सिग्नल पर मालगाड़ी को रोकने के बाद 10 की स्पीड से आगे बढ़ाया गया। महाप्रबंधक लखनऊ अनिल लोहाटी ने बताया कि लाइन नंबर एक और दो पर काम तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार तक उसे सही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन के आसपास फैला मलबा भी हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देर रात एक सवारी गाड़ी को आगे बढ़ाकर ट्रायल किया जाएगा। आगामी दो से तीन दिनों तक काशन पर ट्रेनों को रोककर 10 की स्पीड से आगे बढ़ाया जाएगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें