फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही में सीएमएस ज्ञानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी, सात का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक बैठक सोमवार को डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रूचि न लेने और लापरवाही बरतने पर सीएमएस ज्ञानपुर से स्पष्टीकरण मांगा जबकि सात स्वास्थ्य अधिकारियों का वेतन रोक दिया। हिदायत दी कि सभी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति समीक्षा के दौरान पीसीपीएम अभोली, डीघ और आयुष्मान प्रभारी के कार्य प्रगति खराब होने पर वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए। सीएमएस ज्ञानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। स्वास्थ कार्यक्रमों के कार्यों में लापरवाही बरतने पर भदोही कार्डिनेटर डॉ. प्रदीप, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम पाल यादव और एमओआईसी डीघ और आशाओं के मॉनिटरिंग सही ढंग से नहीं करने पर डीसीपीएम का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने स्वास्थ विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने बायोमेडिकल वेस्टेज को सही तरीके से निस्तारित किए जाने पर जोर दिया। प्रसूता को कम से कम 48 घंटे अस्पताल में रुकने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, बीएसए शिवम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें