फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अग्निवीर धीरज गुप्ता के परिवार को मिला आवासीय भूमि का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
अग्निवीर सैनिक धीरज के परिजनों से मिलते डीएम और एसपी। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : kathua news
विज्ञापन
घोसिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को अग्निवीर धीरज गुप्ता के घर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उनकी मां जयदेवी को आवासीय भूमि आवंटन का प्रमाण पत्र सौंपा। डीएम व एसपी ने अग्निवीर के सम्मान में उनके घर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, खेल मैदान व शहीद पार्क का निर्माण के साथ नामकरण स्व. धीरज गुप्ता के नाम पर करने और कृषि भूमि का पट्टा प्रदान करने जैसे प्रस्तावित कार्यों का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उनके घर के पास सोलर हाई मास्क लाइट के बेस निर्माण की जानकारी दी। वहीं अग्निवीर धीरज की मां जयदेवी, भाई दीपक, नीरज, बहनों एवं जीजा अवधेश समेत अन्य से मुलाकात की। उन्होंने अग्निवीर धीरज के भाई दीपक (बीएससी उत्तीर्ण) व नीरज (आईटीआई) को आगे की शिक्षा एवं रोजगार के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
अग्निवीर धीरज गुप्ता के बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर से दूरभाष पर वार्ता हुई है। इसमें उनके परिजनों को मिलने वाली बीमा राशि, अग्निवीर योजना के तहत आर्थिक सहायता व अन्य देय लाभों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई है।
विज्ञापन

आश्वस्त किया कि यदि किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन भदोही की ओर से तत्काल सैन्य अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र, उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें