फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हर घर योग, हर दिन योग के संदेश के साथ निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आधारित योग जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव तथा आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर नीरज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान ‘योग अपनाएं, स्वस्थ रहें’, ‘हर घर योग, हर दिन योग’, ‘योग है अपनाना, स्वास्थ्य है पाना’ तथा ‘योग को जन-आंदोलन बनाएं, स्वस्थ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश-आजमगढ़ बनाएं’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

योग सप्ताह के छठवें दिन निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में कुमारी, गर्भवती, कामकाजी तथा प्रौढ़ महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा आध्यात्मिक उन्नयन में योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग को जन-आंदोलन बनाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर नीरज, डॉ. समीर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें