फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के गजिया स्थित आवास के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के गजिया मोहल्ले में बीती रात कूलर में उतरे करंट के चपेट में आकर टिंकू सरदार (35) नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी कुछ दिन पूर्व ही बच्चों को लेकर अपने मायके मिर्जापुर गई हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही लौटी जिसके बाद माहौल शोकाकुल हो गया। प्रात: जब बेटे के कमरे का दरवाजा खुलने में देरी होने लगी तो पिता निर्मल सिंह ने कमरे में जाकर देखा तो मृतक का शरीर कूलर से चिपका हुआ था।
विज्ञापन

घटना रात में कब की है किसी को नहीं पता। सुबह पिता जब बेटे के कमरे में गए तो घटना की जानकारी हुई। पिता ने बताया कि कूलर में लात मारा तो बेटे का शरीर अलग हुआ। तत्काल पास के डाक्टर को बुलाकर जांच कराई गई तो मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रजपूरा चौकी पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें