फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिस को चकमा देकर भागने वाला 10 हजार का इनामी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को कुढ़वा नहर पुलिया के पास से 10 हजार के इनामी नौशाद निवासी उतरांव प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। गो तस्करी का आरोपी छह महीने से पुलिस की पकड़ से दूर था। उसके साथियों को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि दो मार्च 2026 को सुरियावां पुलिस ने बैरीपरवा के पास मुठभेड़ में गो तस्करी के आरोपी विजय गौतम उर्फ कल्लू निवासी बैरीपरवा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से मांस, एक चापड़, एक कार, एक तमंचा, खोखे बरामद किए थे। उस समय विजय का सहयोगी नौशाद पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को नौशाद कुद्दुपुर की तरफ से सुरियावां होते हुए भदोही की तरफ भागने की फिराक था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुढ़वा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पर प्रयागराज में छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें