फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। आनंदडीह बाजार में बीते 18 जुलाई को फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय से सामान डिलीवरी के लिए हुए विवाद में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरियावां के अभोली गांव निवासी विशाल गौतम ने ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था। डिलीवरी न होने पर कंपनी के डिलीवरी बॉय सुरियावां निवासी मनीष सिंह पर विशाल, उसके चाचा राकेश कुमार और भाई करण कुमार ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर बाजार में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्गागंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद विशाल कुमार, राकेश कुमार और करण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें