चौरी थाना क्षेत्र के संवरपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इससे मकान में रखा गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। गांव निवासी महेंद्र यादव और संतोष यादव का कच्चा मकान है। इसमें गेहूं और गृहस्थी का सामान रखा गया था।
विज्ञापन
जर्जर होने से मकान में कोई रहता नहीं। मंगलवार को दोपहर अचानक मकान गिर गया। उसी दौरान पास में ही खेल रहे बच्चे मकान गिरते देख भाग गए। जानकारी मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे। मलबे में दबकर उनका सारा सामान नष्ट हो गया।