फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी धर्म की कन्याओं का विवाह कराएगा स्वर्णकार समाज :

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। स्वर्णकार समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को नगर के पश्चिम मोहाल स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राम रक्षा सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाज सभी धर्म की बेटियों का विवाह कराएगा।
कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर साथी को कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा और राजनीति की मुख्य धारा से जुड़ने से हम अपनी बातें मजबूती से रख सकेंगे। कहा कि संगठन अभी तक सिर्फ स्वर्णकार परिवार के कन्याओं का ही विवाह कराती चली आ रही है, लेकिन इस वर्ष से अन्य बिरादरी की गरीब कन्याओं का भी विवाह कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दो बार में 10 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए अप्रैल के आखिरी तक पंजीकरण चलेगा। मौके पर बृजलाल सेठ, कन्हैयालाल सेठ, रविंदर सेठ, प्रेमचंद सोनी, मनोज सेठ, पप्पू सेठ, रवि सेठ, सूरज सेठ, आदर्श सोनी, शाहिद आदि रहे। संचालन अरूण सोनी ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें