फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवाओं की टोली ने फोड़ी मटकी, गूंजा गोविंदा आला रे...

विज्ञापन
कृष्ण बाल गोपाल मित्र मंडल बरमोहनी में दही हांडी फोड़ते युवक। संवाद
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात घरों में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी, घोड़ा, पाली, जय कन्हैया लाल की.... गूंजा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों को देखकर श्रद्धालु निहाल हो गए। पुलिस लाइन, पुरानी न्यायालय परिसर, जिला कारागार के सामने बाल-गोपाल, माखन-चोरी, कालिया नाग, दमन और गोवर्धन लीला की झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण बने बच्चों की टोली आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-मंजीरे पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में मेले जैसा महौल रहा। बच्चों ने खिलौना, तो युवाओं ने चाट, पकौड़ा का स्वाद चखा। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जैसे ही जन्म हुआ। पूरा जनपद जगमगा उठा। शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं का जबरदस्त उत्साह दिखा। 20 फीट ऊंची मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों ने पिरामिड बनाया। मटकी फूटते ही गोविंदा आला रे...के जयकारों से माहौल गूंज उठा। विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया गया। जंगीगंज के कलनुआ गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता कलापुर, मगालपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दीपक यादव के नेतृत्व में कलापुर की टीम ने करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़कर जीत दर्ज की। आयोजक मंडल की ओर से विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय कुमार यादव, राघवेंद्र पांडेय, कालिंदर मिश्रा, रविशंकर पांडेय, पप्पू पांडेय, रमापति पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह सुरियावां के ऐतिहासिक जोधराज सिंह तालाब परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां पर पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, जटा शंकर मौर्य, अभय राज सिंह, वशिष्ठ नारायण दुबे, सभासद शिव प्रसाद उपाध्याय, छेदीलाल गुप्ता, घनश्याम पांडेय, जगदीश दुबे, आशीष राय आदि मौजू रहे। मोढ़ के बदलीपुर गांव में दही हांडी प्रतियोगिता में बदलीपुर ने सुरियावां पुरानी बाजार हराकर विजय प्राप्त की। वही कुशावल नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में सुरियावां कुसौड़ा और ज्ञानपुर के भिदिऊरा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, ज्ञानधर दूबे, आशीष पाठक, विजयनाथ दूबे, शेषधर दूबे, जितेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

मथुरा में जन्मे कन्हैया, नंद घर बाजे बधाइयां...
बरमोहनी में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में गायक राजेश परदेशी और गायिका भावना सिंह ने अपनी गीतों से लोगों को खूब झुमाया। दोनों लोगों ने मथुरा में जन्मे कन्हैया नंद घर बाजे बधाईयां....गीता से शुरुआत की। इसके बाद ऐ बाबू शाहरवाला...जैसे गाने गए। जौनपुर की गायिका भवाना सिंह ने राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला... गाकर समा बांध दिया। गायक नागेश पांडेय और तरुण ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें