गोधना से कावडियों का जत्था बाबा धाम रवाना। संवाद
क्षेत्र के गोधना किशुनदासपुर चौकी खुर्द गांव से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए बुधवार को रवाना हुआ। यह जत्था बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लगभग एक सप्ताह बाद वापस लौटेगा।
गोधना किशुनदासपुर चौकी खुर्द गांव के सभी कांवड़िये सबसे पहले पहलवान बीर बाबा धाम पर एकत्रित हुए। इस दौरान पूरा परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद समाजसेवी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सभी श्रद्धालु बसों में सवार होकर अपनी धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। कांवड़िया संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सबसे पहले जत्था मां विंध्यवासिनी (विंध्याचल) का दर्शन-पूजन करेगा। इसके बाद सुल्तानगंज (बिहार) पहुंचकर गंगाजल भरा जाएगा और वहां से पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैजनाथ धाम व बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक किया जाएगा।