गोपीगंज में नाली निर्माण का भूमि पूजन करते पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता । संवाद
नगर के वार्ड नौ ज्ञानपुर रोड स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे 11.18 लाख से 180 मीटर नाली बनेगी। इससे जलभराव से होने वाली समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। बुधवार को पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्त ने भूमिपूजन किया।
जिले के सात नगर निकायों में भदोही और गोपीगंज नगर पालिका है। गोपीगंज नगर में कुल 25 वार्ड हैं। वैसे तो विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नगर में विकास कार्य कराया गया, लेकिन अब भी कई वार्ड में जल निकासी की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। जिससे बारिश के समय मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। पालिका के वार्ड नौ ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित नाली निर्माण का कार्य बुधवार को शुरू हो गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस मौके पर मधुबाला मिश्रा, संजय साहू, विष्णु पांडेय, अचल श्रीवास्तव, विवेक मोदनवाल माैजूद रहे।