फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जल निकासी के लिए 25 लाख से बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल मोड़ से पुरानी बाजार होते हुए लालानगर मार्ग पर बांध तक करीब 400 मीटर ओपेन नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 25 लाख रुपये बजट की स्वीकृति मिली है। नाली निर्माण होने के बाद बारिश में होने वाले जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी। नगर के दुर्गागंज, पुरानी बाजार, मुखर्जी पार्क के पास, जिला अस्पताल के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर हल्की सी बरसात होने पर जल भराव की समस्या होती है। इससे राहगीरों का आवागमन दिक्कतें होती है। शासन से 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर में 11 वार्ड है। यहां करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 45 नाली है। अब एक और नाली का निर्माण होगा।
विज्ञापन

दुर्गागंज त्रिमुहानी से पुरानी बाजार तक बरसात के सीजन में जल जमाव होने से आवागमन के दौरान राहगीरों को परेशानी होती है। यहां करीब एक फीट तक पानी लग जाता है। एक भूमिगत नाली का निर्माण हुआ है, लेकिन चैंबर के पास कचरा फंसने से पानी का बहाव नहीं हो पाता है। इसके कारण जल जमाव की स्थिति बन जाती है। यहां ओपेन नाली बनने से बरसात के पानी का बहाव तेजी से हेागा। चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि करीब 400 मीटर तक जिला अस्पताल मोड़ से लालानगर मार्ग पर बांध तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश के दिनों में होने वाली जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें