फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही सीएचसी में जल्द शुरू होगा 50 बेड का फील्ड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत यहां पर नौ करोड़ की लागत से 50 बेड का फील्ड अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां मरीजों काे त्वरित उपचार का लाभ मिलेगा। यहां पर मरीजों को आउटडोर और इनडोर सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में तीन जिला स्तरीय राजकीय और छह सीएचसी संचालित हैं, लेकिन भदोही नगर में स्थित सीएचसी में अन्य की अपेक्षा सुविधाएं अधिक बढ़ाई जा रही है। यहां पर रोजाना करीब 300 की ओपीडी होती है। यहां कुल बेडों की संख्या 50 है, लेकिन सुविधा का अभाव होने के कारण गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या बीएचयू रेफर करना पड़ता है। 50 बेड का फील्ड अस्पताल खुलने के बाद सीएचसी में बेडों की संख्या 100 हो जाएगी। भवन करीब-करीब बनकर तैयार है, लेकिन अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। सितंबर महीने में भवन को सीएससी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद ओपीडी और इमरजेंसी दोनों में मरीज देखे जाएंगे, डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती किया जाएगा। बेडों की संख्या बढ़ने के बाद उपचार करने में मरीजों को सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा मरीजों को रेफर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यहां पर सामान्य बीमारियों के अलावा गठिया, सर्वाइकल के मरीजों का भी उपचार होगा। परिसर में एक योग कक्ष भी बनाया जा रहा है।



अस्पताल में यह होगी सुविधा
ज्ञानपुर। भदोही सीएचसी 50 बेड के फील्ड अस्पताल बनकर तैयार है। अस्पताल संचालित होने के बाद ही एक ही छत पर ओपीडी में विशेषज्ञ डाॅक्टर मरीज का उपचार करेंगे। साथ ही प्रसव, जांच, ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उम्मीद है कि अक्तूबर महीने के अंत तक अस्पताल का संचालन हो सकता है।
विज्ञापन



सीएचसी परिसर में 50 बेड का फील्ड अस्पताल बन कर तैयार है, अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। यहां के संसाधन या उपकरण के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। मरीजों को समुचित उपचार का लाभ मिलेगा। डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें