फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर, 49 का लोड, लगने के तीसरे दिन जला

विज्ञापन
सीतामढ़ी में लगा ट्रांसफर बार बार जलने पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। बिजली निगम की तरफ से सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड के कारण जल गया। विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी के तहत पर्यटन विभाग ने सीतामढ़ी की सड़कों के किनारे 110 स्ट्रीट लाइटों को लगाया है। जिस ट्रांसफाॅर्मर से इन लाइटों को बिजली का कनेक्शन दिया गया है वह महज 25 केवीए का है। जबकि ट्रांसफाॅर्मर पर पहले से ही दर्जन भर उपभोक्ताओं को लगभग 37 केवीए का कनेक्शन चल रहा था।
विज्ञापन

अब इस ट्रांसफाॅर्मर पर 13 केवीए लोड की स्ट्रीट लाइटें भी जोड़ दी गई हैं। इस तरह 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर 49 केवीए के लीगल कनेक्शन चल रहे हैं। ऐसे में ओवर लोड में ट्रांसफाॅर्मर जल जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस ट्रांसफाॅर्मर से सुचारू सप्लाई नहीं पा रही है। यह ट्रांसफाॅर्मर बीते सप्ताह जल गया था, निगम ने बदल कर दूसरा लगाया वह भी तीन दिन में जल गया। जिससे बृहस्पतिवार से ही सीतामढ़ी की सड़कों और उपभोक्ताओं के यहां पर अंधेरा छाया हुआ है। शुक्रवार को डॉ. उपेंद्र प्रताप, भोले सिंह, अजय शुक्ल, महेश उपाध्याय, कमलापति तिवारी, राजेश पांडेय आदि ने ट्रांसफाॅर्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। एक्सईएन अभियंता एसके सिंह ने कहा कि वहां 100 केवीए की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें