फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आकर बुनकर की मौत, कोहराम

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के भकोढ़ा-मानिकपुर मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर ट्रेलर की चपेट में आकर एक कालीन बुनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना से आ रहे चार ट्रेलर टीडी 13 आर 4043 मोरवा नदी पुल को पार करने के बाद आगे आकर रूक गए। करीब एक घंटे के बाद सभी चालक अपने-अपने ट्रेलर लेकर चलने लगे। तीन ट्रेलर भकोड़ा मानिकपुर मोड़ के पास आगे निकल गए लेकिन अंतिम ट्रेलर जैसे ही पहुंचा उसी समय साइकिल से विपरीत दिशा से आ रहा गिरियां निवासी अजय यादव उर्फ टेढ़ई (21) पुत्र कैलाश यादव ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक अपना वाहन वहीं खड़ा कर रुक गया। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर लगने के बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका पिता और बड़ा भाई मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। वह भदोही के एक कालीन कंपनी में बुनकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें