फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड काली देवी में स्थापित पंडाल की प्रतिमाएं बुधवार को प्रशासन अधिकारियों और
विज्ञापन

मां सिंहवाहिनी श्रृंगार समिति के लोगों के तनाव के बीच पास के सरोवर में विसर्जित की गई। प्रशासन मां दुर्गा समेत सभी प्रतिमा नहर में विसर्जित कराने पर अड़ा था तो पूजा कमेटी के लोग गंगा में विसर्जन करना चाहते थे। इसको लेकर प्रशासन और कमेटी के बीच विवाद बढ़ने लगा। इससे कई थानों की पुलिस, पीएसी, दंगा नियंत्रण वाहन समेत फोर्स आ गई।
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ जितेंद्र दुबे, तहसीलदार विजय नारायण आदि ने पूजा समिति के लोगों को समझाया। इसके बाद पूजा समिति के लोग नहर में प्रतिमा विसर्जन न करके पास के सरोवर में विसर्जन करने पर राजी हुए। लेकिन उसमें पानी न होने पर प्रशासन ने पंप चलवाकर पानी भरवाया। तब जाकर मां दुर्गा समेत सभी प्रतिमाओं को समिति के लोगों ने भक्तों के संग विर्सजित किया। युवक-युवतियों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य करके मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर रामकृष्ट खट्टू, मोहित उमर, राजकुमार कौशल, रोहित केसरवानी, डब्ल्यू मौर्य, बबलू अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें