नईबाजार। नगर में सोमवार विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान राम ने बुराई के प्रतीक रावण का संहार करते हुए उसके विशालकाय पुतले का दहन किया। इस प्रसंग को देखने के लिए दशमी मैदान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। रावण का पुतले से चिंगारी निकलते ही लोगों ने भगवान राम के जयजयकारे लगाए।
श्री रामलीला परिषद द्वारा रावण दहन के लिए दशमी मैदान में विशेष मेले का आयोजन होता है। मेले में दोपहर तक दूर दराज के गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच चुके थे। परिषद के अध्यक्ष अवनीश बरनवाल, दिलीप गुप्ता, कांता चौरसिया, नारायण मोदनवाल, नन्हें मिश्रा, राजेश उमर, सुरेंद्र यादव, कल्लन जायसवाल, गणेश प्रसाद, कल्लन जायवाल, हीरा श्रीवास्तव, रमेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल आदि ने राम, लक्ष्मण और हनुमान को तिलक लगाकर लीला का शुभारंभ किया। लगभग 40 मिनट तक राम और रावण के बीच युद्ध होने के बाद राम का बाण लगते ही जैसे ही रावण का पुतला जमीन में गिरा माहौल जय श्री राम के नारों से गुंज उठा।
इसके पूर्व दोपहर 12 बजे से विजय दशमी मैदान में इस ऐतेहासिक प्रसंग को देखने के लिए हजारो की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान मेले में जमकर खरीदारी हुई। मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कराए गए थे। नगर पंचायत द्वारा मेले के लिए व्यापक साफ सफाई कराई गई थी।