फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी चला प्रतिमा विसर्जन का दौर

Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विजयदशमी के बाद भरत मिलाप के चलते ज्ञानपुर नगर और सुरियावां नगर में रुकी देवी प्रतिमाओं का रविवार को विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते हुए एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र पर पंडालों में विराजमान देवी प्रतिमाओं का विजयदशमी के दिन से विसर्जन का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार, शनिवार को विसर्जन के बाद रविवार को भी श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को विसर्जित किया। जिले के कई हिस्सों में पहले ही प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई लेकिन विजयदशमी के एक दिन बाद ज्ञानपुर और सुरियावां का भरतमिलाप होता है जिससे यहां की प्रतिमाएं भरत मिलाप के बाद विसर्जित की जाती हैं। भरत मिलाप संपन्न होने के बाद रविवार को बालीपुर, पुरानी बाजार, पुरानी कलेक्ट्रेट सहित आसपास के इलाकों में स्थापित प्रतिमाओं को नहर और तालाबों में विसर्जित किया गया। दोपहर बाद वाहनों पर मां की प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए झूम रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें