ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आठ अक्तूबर से होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दिकी ने जिला कार्यालय पर सम्मेलन में जाने वाले 150 सदस्यों को पार्टी का बैग, कलम, कापी और प्रतिनिधिकार्ड वितरित किया। बताया कि काशी विश्वनाथ ट्रेन से सभी के जाने की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन आठ से 10 अक्तूबर तक डा. जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान सदस्यों को बस के जरिए फैजाबाद रोड पर एक होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है। बैठक में ओम प्रकाश यादव, धर्मराज मिश्रा, लालजी, जटाशंकर मौर्य, मुन्ना याव, मुन्ना खां, राकेश पाठक, शिवशंकर ठठेर, डा. सनवारूल हक, रामयज्ञ पाल, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू, रमाशंकर यादव, अरूण, राम नारायण यादव, कल्लूराम यादव आदि मौजूद रहे।