फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशरथपुर-पलवार में अतिक्रमण पर चला जेसीबी

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के दशरथपुर पलवार गांव में तालाब पर अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में जेसीबी से हटवाया। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी रही। प्रशासन की ओर से दर्जन भर से अधिक स्थानों पर अवैध कब्जे के मामले चिन्हित किए गए हैं,उन स्थानों पर से अतिक्रमण हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

तालाबों पर अतिक्रमण को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त है। पिछले दिनों सुरियावां के दशरथपुर पलवार गांव के एक युवक ने अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक स्तर से जांच कराकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। नोटिस देने के करीब महीने भर से अधिक समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। शनिवार को तहसीलदार एसपी पांडेय, सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे, कोतवाली पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी दशरथपुर पलवार पहुंची। अधिकारियों ने कब्जा धारकों से कहकर घरेलू सामान निकलवाया और उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में करीब आधा दर्जन से अधिक कच्चे और पक्के मकान को जेसीबी के जरिए ढहाया गया।
उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर रामजी चौबे ने कहा कि तालाबों पर अवैध कब्जे के निस्तारण के लिए प्रशासनिक कमेटी बनाई गई है। कमेटी के निर्णय पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दर्जन भर से अधिक स्थानों पर अवैध कब्जा चिन्हित किया गया है। जल्द ही उन स्थानों से कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें