फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माघ के अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न घाटों पर लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद गरीबों में दानपुण्य किया। मौसम खराब होने के बाद भी भोर से ही घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। सेमराधनाथ में स्नान कर श्रद्धालुओं ने बाबा के आगे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

माघ महीना लगने के साथ ही स्नान का विशेष महात्म्य शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति से शुरू हुए स्नान पर्व का अंतिम स्नान शुक्रवार को माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर लगाया। मौसम खराब होने के बाद भी शुक्रवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद मौसम साफ होते ही संख्या हजारों में हो गई।
जिले के रामपुर, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर, डेरवां समेत करीब एक दर्जन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया। जिले के प्रमुख स्नानस्थली सेमराधनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद बाबा सेमराधनाथ के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा। प्रयाग न पहुंच पाने वाले लोगों के लिए पिछले दो दशक से सेमराध के कल्पवास मकर माघ मेले में एक महीने तक रूकने वाले कल्पवासी भी अंतिम स्नान के बाद अपने-अपने घरो के लिए निकलने लगे।
विज्ञापन

कल्पवास में जिले के अलावा पड़ोसी जिले के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। सेमराध में करीब एक महीने तक सजी तंबुओ की नगरी भी अब समाप्त होने लगी है। बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग समेत अन्य विभागों ने वहां पर लगाए गए अपने सामानों को उठवाना भी शुरू कर दिया है। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, माघी पूर्णिमा पर रामपुर, बिहरोजपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, पर्यटन एवं धार्मिक स्थली सीतामढ़ी के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। यहां पर भोर से ही स्नान करने वाले पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद दान देकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें