फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आया कारोबारी, मौत

Thu, 03 Oct 2013 05:38 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। औराई-मिर्जापुर रोड पर कंटेनर डिपो की तरफ जाने वाले मार्ग के समीप बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे वाहन की चपेट में आने से गलीचा कारोबारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोग बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

औराई थानाक्षेत्र के गोरीडीह गांव निवासी सुभाषचंद्र पासी (36) पुत्र रामधनी गलीचा बुनवाने का काम करता था। बुधवार की शाम सवा सात बजे के आसपास वह बाइक से माधोसिंह स्टेशन से घर लौट रहा था। औराई-मिर्जापुर मार्ग से कंटेनर डिपो की ओर जाने वाली सड़क पर ज्यों ही घूमा कि मिर्जापुर की ओर से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी सुनीता दहाड़े मारकर रोने लगी। सुभाषचंद्र के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर औराई थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें