फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन नगरी में 10 दिन में आए 95 हजार प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच गैर प्रांतो से प्रवासियों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो में गुजरे 10 दिनों में 95 हजार प्रवासी जिले में पहुंच गए हैं। अब तक मिले आठ पॉजिटिव केस में सभी प्रवासी हैं, हालांकि प्रवासियों की बढ़ती संख्या और लापरवाही को लेकर प्रशासन संग स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण करीब पौने दो माह से देश लॉकडाउन है। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर, नोएडा, दिल्ली, बैंगलूर समेत अन्य शहरों में रोजी-रोटी के जुगाड़ में गए श्रमिक काम के अभाव में घर पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में राहत मिलने पर बड़ी संख्या में प्रवासी निजी, सरकारी साधनों से अपने घर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो मात्र 10 दिनों में 95 हजार प्रवासी जिले में आ चुके हैं। अब भी वे आ रहे हैं, जिससे आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ सकती है, हालांकि प्रशासनिक आंकड़ों में यह संख्या मात्र 5200 के करीब है।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि सरकारी सुविधाओं से आने वाले प्रवासियों का आंकड़ा प्रशासन के पास रहता है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 25 से 30 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन

5893 प्रवासियों ने कराई स्क्रीनिंग
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रांतो से घर लौट रहे प्रवासी मंगलवार को भी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में 620, एमबीएस भदोही में 356, सीएचसी भदोही में 1156, सीएचसी सुरियावां में 1891, औराई में 800, सीएचसी गोपीगंज में 250 और सीएचसी डीघ में 820 प्रवासियों ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
विज्ञापन

अस्पताल/स्क्रीनिंग सेंटर प्रवासी
जिला अस्पताल ज्ञानपुर 12787
सीएचसी डीघ 12350
सीएचसी गोपीगंज 8200
जिपं बालिका इंटर कॉलेज 8250
सीएचसी सुरियावां 16350
एमबीएस भदोही 9500
सीएचसी भदोही 14830
सीएचसी औराई 12320
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें